मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- शुकतीर्थ मार्ग स्थित इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में बुधवार को फैयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमे 12वीं कक्षा के सीनियर स्टूडेंट को रंगारंग प्रस्तुति के बीच विदाई दी गयी। मुख्य अतिथि कॉलिज डायरेक्टर विराज तोमर ने मा सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 11 वीं कक्षा के बच्चों ने अनेक गीतों पर नृत्य किया वहीं 12वीं कक्षा के छात्रों के लिये प्रश्नोत्तर रखा गया जो गर्ल्स ओर बॉयज़ दोनो के बीच टाई रहा। अनेक प्रस्तुति देने के आधार पर मिस फेयरवेल ओर मिस्टर फेयरवेल का चुनाव किया गया। मिस फेयरवेल मिस राखी ओर मिस्टर फेयरवेल आर्यन को चुना गया। सीनियर स्टूडेंटस से रनरअप तुकेश्वर,अक्सीका को,मिस अटायर खुश्दीप, अभय गर्ग, मिस परफ़ेक्ट वर्निका मिस्टर परफ़ेक्ट आर्यन को चुना गया। स्कूल प्रधानाचार्या रीता शर्...