नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- ठंडी-ठंडी लस्सी पीने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। खासकर मथुरा वाली लस्सी की बात ही कुछ और है। अगर आप मथुरा गए होंगे तो वहां की फेमस लस्सी आपने जरूर ट्राई की होगी। इसका गाढ़ा, मलाईदार स्वाद और झागदार टेक्चर इसे सबसे अलग बनाता है। खासकर इसे ऊपर जमी मलाई और हल्की मिठास इसे अलग बनाती है। अगर आप भी लस्सी पीने के शौकीन हैं तो आपको स्पेशल मथुरा जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये स्वादिष्ट लस्सी आप अपने घर पर भी आराम से बना सकते हैं। शाम को ठंडा ठंडा कुछ पीने का मन हो या घर पर मेहमान आए, ये लस्सी बनाकर सर्व कर सकते हैं।मथुरा वाली लस्सी बनाने के लिए सामग्री गाढ़े और मलाईदार स्वाद वाली मथुरा की स्पेशल लस्सी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- दही (2 कप), केसर वाला दूध (1/3 कप), मिश्री पाउडर या चीनी (स्वा...