मुंगेर, जून 2 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन आफ इंडिया (पेफी) की ओर से फेफी गेम्स का बिहार स्टेट कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें खेल एवं खिलाड़ियों के विकास में पिछले 12 वर्षों से किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के व्यापक अनुभव के आधार पर सौंपी गई है। हरिमोहन सिंह विभिन्न खेलों में कोच, रेफरी, तकनीकी अधिकारी, चयनकर्ता और स्पोर्ट्स प्रमोटर के रूप में देश के कई राज्यों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने खो-खो विश्व कप में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि, बिहार, विशेषकर मुंगेर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर...