जहानाबाद, जून 6 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। उमता धरनई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में खेड़ा काटने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों तरफ से तलवार और धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में किशोर उर्फ बिल्टू महतो उनके पुत्र चिंटू कुमार और दूसरे भाई अवधेश सिंह शामिल हैं। तीनों घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। घटना के बारे में बताया गया कि दोनों भाई में बटवारा हो गया था लेकिन ताड़ के पेड़ का बंटवारा नहीं हो सका था। बिल्टू के पुत्र चिंटू खेड़ा कटवा रहा था जिसे रोकने के लिए अवधेश सिंह गए। यह भी पढ़ें- फेदा काटने के विवाद पर दो भाइयों में चली तलवार इसके बाद तरफ से मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ही तीनों ...