नई दिल्ली, जुलाई 30 -- Stock Market Crash: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Fed) के ब्याज दरों पर फैसले के बाद वॉल स्ट्रीट में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। निवेशकों को उम्मीद थी कि फेड जल्द दरों में कटौती का संकेत देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल आया और शेयर बाजार में भारी तबाही देखने को मिली।डॉऊ जोन्स में 1,100 अंकों से ज्यादा की गिरावट बुधवार के कारोबार में डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,100 अंक से अधिक टूट गया, जो अप्रैल 2025 के बाद इसकी सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट रही। वहीं S&P 500 में 1.5% और नैस्डैक कंपोजिट में 1.7% की कमजोरी दर्ज की गई। टेक शेयरों पर दबाव इतना ज्यादा रहा कि नैस्डैक-100 अपने हालिया हाई से 10% से अधिक नीचे फिसलकर तकनीकी रूप से "करेक्शन" के दायरे में पहुंच गया। यह भी पढ़ें- घर से न...