चाईबासा, अप्रैल 29 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा लंबित वेतन भुगतान संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं ट्रेजरी पदाधिकारियों के साथ सकारात्मक एवं सार्थक वार्ता की गई। इस वार्ता के बाद सभी विभागों के कर्मियों के लंबित वेतन भुगतान की प्रक्रिया में तेजी आने तथा शीघ्र भुगतान होने की उम्मीद जगी है। पिछले दिनों हुए ट्रेजरी घोटाला प्रकरण के कारण ट्रेजरी से वेतन निकासी की प्रक्रिया बाधित हो गई थी, जिसके परिणामस्वरूप इस वित्तीय वर्ष में अब तक मार्च एवं अप्रैल माह का वेतन भुगतान नहीं हो सका, जिससे शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं कर्मचारी गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल...