गाज़ियाबाद, मई 19 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। फ्लैट ऑनर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल, सचिव विवेक मिश्रा, अपर सचिव, एओए सेल के चीफ एमपी सिंह एवं आठ परिवर्तन जोन के अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में हाइराइज सोसाइटी में व्याप्त समस्याओं तथा उनके निस्तारण पर चर्चा हुई। बैठक में फेडरेशन के चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल टीपी त्यागी ने जीडीए के होर्टीकल्चर विभाग में रिक्त पदों को भरने और घरेलू सहायकों के पंजीकरण के लिए घरेलू कामगार समिति को जीडीए ऑफिस में कक्ष उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। साथ ही महागुनपुरम सोसाइटी के सीवर डिस्पोजल, राज नगर एक्सटेंशन में पीएचसी केंद्र, गौर होम्स सोसाइटी के पार्क से अतिरिक्त टॉवर के पिलर हटवाने, इंदिरापुरम के पार्कों में अवैध निर्माण, क्रॉसिंग रिपब्लिक में अवैध निर्माण, हैंड ऑवर क...