पलामू, जून 19 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की मेदिनीनगर में गुरुवार को हुई संयुक्त बैठक में पलामू के चियांकी एयरपोर्ट को चालू कराने, शहर से अतिक्रमण हटाने, सूदना औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व सुरक्षा पुख्ता करने के अलावा नए इंडस्ट्रियल एरिया के लिए जमीन आवंटित करने तथा व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष विशेष मामला उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि बाध्य होने पर मेदिनीनगर में अतिक्रमण का निदान के लिए जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की जाएगी परंतु इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर प्रमुख समस्याओं के समाधान ढूंढने का विशेष प्रयास किया जाएगा। बैठक के बाद फेडरेशन ने मेदिनीनगर के औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया करते हुए परेशानियों को समझन...