फेज 2 का ट्रायल असफल: पाइपलाइन फटने से सड़कों पर बहा हजारों लीटर पानी
भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरी जलापूर्ति योजना के फेज 2 के तहत गुरुवार को बुडको द्वारा आनंदगढ़ कॉलोनी जलमीनार की पाइपलाइन का ट्रायल असफल रहा। टेस्टिंग के दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में मुख्य पाइपलाइन में लीकेज पाई गई, जिससे हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो गया। पाइपलाइन फटने से तिलकामांझी, आनंदगढ़ कॉलोनी, जवारीपुर और हवाईअड्डा के पीछे सड़क के नीचे से भारी मात्रा में पानी निकलने लगा। सबसे बदतर स्थिति तिलकामांझी चौक स्थित महावीर मंदिर के पीछे देखी गई, जहां लंबे समय तक पानी बहने के कारण नवनिर्मित सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम में शिकायत करने पर पता चला कि यह बुडको द्वारा की जा रही टेस्टिंग का हिस्सा था।बुडको के अभियंताओं ने स्वीकार किया कि ट्रायल के दौरान शहर में 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.