फेज फाल्ट से रातभर अंधेरे में डूबा आजाद नगर, सुबह बहाल हुई बिजली
औरैया, जून 23 -- कस्बा अजीतमल के मोहल्ला आजाद नगर में फेज फाल्ट होने से करीब 40 परिवारों को पूरी रात बिजली संकट का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से लोगों की नींद हराम हो गई, वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। जानकारी के अनुसार गांधी नगर पार्क के सामने स्थापित 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर से मोहल्ले में बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार देर रात करीब दो बजे ट्रांसफॉर्मर से जुड़े एक फेज में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे सनी डेरी के बगल वाली गली समेत मोहल्ले के कई हिस्सों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने के बाद उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग को सूचना दी। सुबह करीब पांच बजे लाइनमैन मौके पर पहुंचा और फेज को जोड़कर आपूर्ति बहाल की, लेकिन लगभग दस मिनट बाद फिर फेज फाल्ट हो गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। क्षेत्रवासियों की दोबार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.