बेगुसराय, जून 3 -- बरौनी। बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में इन दिनों लगातार बिजली की समस्या से उपभोक्ता परेशान बने हैं। गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी तार टूटने, ब्रेक डाउन तो कभी लोड शेडिंग के कारण बिजली बार बार गायब हो जा रही है। मंगलवार की रात को भी फेज उड़ने से यही स्थिति बनी रही। बिजली के घंटों गायब रहने से लोगों के समक्ष परेशानी बनी रही। यह स्थिति लगातार बनी है। विद्युत अधिकारियों ने बताया कि टेक्निकल फॉल्ट को लेकर परेशानी बनी है। यह भी पढ़ें- फेज उड़ने से परेशान हैं विद्युत उपभोक्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...