नई दिल्ली, जुलाई 6 -- क्या आपको विश्वास है कि आप जिस वेबसाइट पर जा रहे हैं वह असली है? ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। PIB की फैक्ट चेक टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर फर्जी वेबसाइटों की पहचान की जा सकती है और साइबर ठगी से बचा जा सकता है। PIB ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वेबसाइट पर अपनी पर्सनल जानकारी, बैंकिंग डिटेल या पासवर्ड डालने से पहले उनकी जांच जरूर कर लें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले1. वेबसाइट का URL ध्यान से देखें सबसे पहले वेबसाइट का पता (URL) जांचें। असली वेबसाइट आमतौर पर https:// से शुरू होती है, जबकि सिर्फ http:// वाली वेबसाइट कम सेफ मानी जाती है। इसके अलावा वेबसाइट के नाम की स्पेलिंग भी ध्यान से देखें। स...