हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी ने जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए फेंसिंग कर चारे की व्यवस्था करने की मांग की है। शनिवार को सूर्यागांव में बाघ के हमले से अपनी जान गंवाने वाली हंसी देवी के परिवार से मिलने पहुंचे नीरज ने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। कहा कि आदमखोर वन्यजीव को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। गश्त बढ़ाने के साथ सुरक्षा के लिए फेंसिंग कर सौर ऊर्जा लाइट लगाए। कहा कि खतरा खत्म होने तक पालतू जानवरों के लिए विभाग चारे की व्यवस्था करे। वह कालाढूंगी में हाथी के हमले से जान गंवाने वाले भूपेंद्र सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...