उरई, फरवरी 12 -- आटा। कन्नौज में मोबाइल टॉवर से कूदकर युवक की मौत की घटना के बाद जब आटा क्षेत्र में मोबाइल टॉवरों की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की गई तो कई गंभीर खामियां सामने आईं। गांव के अंदर स्थित बीएसएनएल टॉवर सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है और उसके आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। जांच के दौरान पाया गया कि टॉवर गांव की आबादी के बीच स्थित है और उसके चारों ओर मजबूत फेंसिंग की व्यवस्था नहीं है, साथ ही टॉवर परिसर में कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं मिला, जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से अंदर प्रवेश कर सकता है। टॉवर के आसपास बच्चों और ग्रामीणों की आवाजाही भी देखी गई जो सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। टॉवर परिसर में लगे उपकरण खुले वातावरण में रखे दिखाई दिए और मौके पर सीसीटीवी कैमरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.