नई दिल्ली, जून 6 -- Feng Shui Dining Table Tips: फेंगशुई की दुनिया में ये मान्यता है कि घर में रखी हुई छोटी से छोटी चीज भी अपने साथ ऊर्जा लिए हुए होती है। सुबह से लेकर रात तक रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसी कई चीजों से हमारा सामना भी होता है। ठीक इसी तरह डाइनिंग एरिया वाली जगह को लेकर भी कुछ मान्यता और नियम हैं। फेंगशुई के नियम के हिसाब से डाइनिंग टेबल सिर्फ खाने की जगह नहीं बल्कि इससे हमारे घर की खुशहाली और सुख-समृद्धि भी जुड़ी हुई होती है। ऐसे में रात को सोने से पहले किचन हीं नहीं बल्कि डाइनिंग टेबल को भी साफ करने की सलाह दी जाती है। दरअसल फेंगशुई में डाइनिंग टेबल पर कुछ चीजों को ऐसे ही छोड़ देना सही नहीं माना जाता है। जानिए आखिर डाइनिंग टेबल पर कौन सी 3 चीजें हमें रात में भूलकर भी नहीं छोड़नी चाहिए? साथ में जानें फेंगशुई के और भी जरूरी नियम...