नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- वास्तु शास्त्र की तरह ही फेंगशुई में आसपास की एनर्जी को सही करने के उपाय बताए जाते हैं। कई लोग इन दोनों के बीच के अंतर को समझ नहीं पाते हैं लेकिन ये दोनों ही एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। फेंगशुई के अनुसार घर में हमारे आसपास रखी हुई हर एक चीज माहौल पर गहरा असर डालती है। सिर्फ माहौल नहीं बल्कि मन पर भी इसका प्रभाव साफ तौर पर देखा जाता है। इसी वजह से कई बार ऐसा होता है कि जब घर में फालतू का सामान इकट्ठा करने लगे तो मन भारी-भारी सा रहने लगता है। आम तौर पर ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि बिना बात के ही चिड़चिड़ापन होने लगता है और घर में हमेशा कलेश भी होते रहते हैं। फेंगशुई में यही बताया गया है कि समय-समय पर घर में पड़ी हुई कुछ चीजों को हटाते रहना चाहिए जो हमारे काम की बिल्कुल भी नहीं हैं और ऊपर से ये खराब भी हो। ऐसा करत...