नई दिल्ली, अगस्त 25 -- वास्तुशास्त्र की तरह ही फेंगशुई में भी चीजों की सही दिशा और सही जगह का होना जरूरी है। वैसे तो घड़ी को हम आम चीजों की तरह ही लेते हैं लेकिन फेंगशुई में इसकी जगह काफी मायने रखती है। घड़ी में सिर्फ हम टाइम ही नहीं देखते हैं बल्कि इसे एक एक्टिव एनर्जी के रूप में भी देखा जाता है। मान्यता है कि सही जगह पर लगी घड़ी घर में पॉजिटिविटी को बढ़ाने के साथ-साथ जिंदगी में ग्रोथ भी लेकर आती है। वहीं अगर इसे गलत जगह लगाया जाए तो इसका नेगेटिव असर भी देखने को मिलता है। अगर आप नई घड़ी लगाने की सोच रहे हैं या फिर पुरानी घड़ी की ही जगह बदलने की प्लानिंग में हैं तो इससे जुड़े नियमों को एक बार समझ लें।इन जगहों पर घड़ी लगाना होता है शुभ-1. पूर्व दिशा में लगा सकते हैं घड़ी अगर घर की पूर्व दिशा में आप घड़ी लगाएंगे तो फेंगशुई में इसे काफी अच्छ...