नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- फेंगशुई में कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें घर और ऑफिस में पॉजिटिविटी लाने के लिए जाना जाता है। ड्रैगन कछुआ भी इन्हीं में से एक है। ये देखने में थोड़ा अलग सा होता है। इसका मुंह वाला हिस्सा ड्रैगन जैसा होता है तो वहीं पीछे का हिस्सा कछुए वाला होता है। फेंगशुई मान्यता है कि इससे पावर और स्टेबिलिटी दोनों आती है। साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि ये राहु-केतु के बुरे प्रभाव से बचाता है। हालांकि इसके लिए सही दिशा और जगह का मालूम होना जरूरी है। साथ ही इसकी देखभाल भी जरूरी होती है। तो चलिए जानते हैं कि ड्रैगन कछुआ किस तरह से घर या फिर ऑफिस में रखा जाना चाहिए?राहु-केतु से क्या है ड्रैगन टर्टल का संबंध? फेंगशुई और ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से ड्रैगन वाला कछुआ कई चीजों में फायदेमंद साबित होता है। इसका संबंध राहु-केतु से भी माना जाता है। ...