नई दिल्ली, अगस्त 13 -- अखरोट सेहत के लिए फायदेमंद होता है, ये बात हम सभी जानते हैं। विटामिन ई,ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तत्वों से भरपूर अखरोट को खाकर उसका छिलका हम कूड़ेदान में फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो थोड़ा रुक जाइये। अखरोट के साथ उसका ठोस छिलका भी फायदेमंद होता है लेकिन उसे खाना नहीं है बल्कि चेहरे पर लगाना है। जी हां, वॉलनट स्क्रब बनाकर फेस पर लगाइये और स्किन की गंदगी को साफ कर लीजिए। तो चलिए आपको अखरोट के छिलके से स्क्रब बनाने और लगाने का सही तरीका बताते हैं।अखरोट के छिलके कैसे है फायदेमंद? अखरोट के छिलके सख्त होते हैं लेकिन इसमें लिग्निन, सेल्यूलोज और हेमीसेल्यूलोज जैसे तत्व होते हैं। साथ ही पॉलीफेनॉल्स और अन्य एंटीऑक्सीडेंट यौगिक भी होते हैं, जो स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं। अखरोट के छिलके से बना स्क्रब त्वचा पर...