आरा, मार्च 25 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय फूहां में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा की ओर से एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत "टी-3 (टॉक, ट्रीट, टेस्ट)" अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 44 किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। कार्यक्रम में डॉ. गोविंद कुमार और डॉ. ज्योति कुमारी (आरबीएसके) के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने जांच कार्य संपन्न कराया। हीमोग्लोबिन जांच में लैब टेक्नीशियन चंद्रभूषण सिंह, सीएचओ अंकिता कुमारी, योग प्रशिक्षक महेश कुमार, बीएचएम शिव शंकर कुमार और बीसीएम रणजीत सिंह सक्रिय रूप से मौजूद रहे। जांच के साथ किशोरियों को एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने संतुलित आहार, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन और नियमित जांच की आवश्यकता पर वि...