फूस के दो घर जले, लाखों का नुकसान
श्रावस्ती, मार्च 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले की भिनगा तहसील क्षेत्र में रविवार को आग लगने से फूस के दो मकान जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्गापुर केपी के मजरा नौशहरा गांव निवासी झिंगई पुत्र फाले के फूस के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास में स्थित सत्यराम पुत्र शोभा के फूस के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों मकान धू-धू कर जलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत एकत्र होकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग तेजी से फैलती जा रही थी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.