बलरामपुर, जनवरी 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के कटराशंकरनगर गांव में सतगुर प्रसाद मौर्या के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निकांड में नकदी, मोटरसाइकिल, कम्प्यूटर, लैपटॉप सहित गृहस्थी के अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में आने से एक भैंस भी बुरी तरह झुलस गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़त ने बताया कि उसका करीब छह से सात लाख रुपये का सामान जल गया है। मौके पर हल्का लेखपाल ने पहुंचकर क्षति का ऑकलन किया है। शनिवार रात कटराशंकरनगर के सतगुर प्रसाद मौर्या पुत्र कन्हैया लाल के फूस मकान में आग लग गई। देखते ही देखते घर गृहस्थी का सारा सामान धू-धूकर जलने लगा। अग्निकांड में कम्प्यूटर, एक लैपटॉप, बाइक, साइकिल, ठेला, फर्नीचर, कपड़े सहित गृहस्थी क...