बहराइच, अप्रैल 18 -- तेजवापुर, संवाददाता। बौंडी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम फूस के घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने घर बुझाने की बड़ी कोशिश की, लेकिन घर का कोई भी सामान नहीं बच सका। आग लगने से 50 हजार से अधिक सम्पत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान है। बौंडी थाना क्षेत्र के भिरवा निवासी चंद्रमूल का घर पॉलीटेक्निक संस्थान के पास स्थित है। शनिवार की देर शामत अचानक उनके घर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर आग के गोले में तब्दील हो गया। गांव के अरुण, प्रमोद और अरविंद सहित बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई, लेकिन घर का सामान पूरी तरह जल गया। पीड़ित खुले आसमान के नीचे पहुंच गया है। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...