नई दिल्ली, मई 17 -- नई दिल्ली, का. सं.। भजनपुरा के यमुना विहार इलाके में एक फूल व्यापारी से दिनदहाड़े 50 हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फूल व्यापारी 42 वर्षीय दिनेश कुमार परिवार के साथ गंगा विहार इलाके में रहते हैं। बुधवार की दोपहर दिनेश पत्नी राधा के साथ यमुना विहार सर्विस रोड स्थित बैंक गए थे। वहां खाते से दो लाख रुपये निकाले। एक लाख उन्होंने पत्नी के खाते में जमा कर दिए। शेष एक लाख रुपये (50-50 हजार की दो गड्डियां) पैंट की दोनों जेबों में रख ली। यह भी पढ़ें- टाइनी शाखा संचालिका के पर्स से रुपये लेकर फरार, मुकदमा दर्ज वह स्कूटी से घर लौट रहे थे कि तभी बैंक के बाहर सर्विस रोड पर बाइक सवार एक बदमाश ने उन्हें रोक लिया और दिनेश की दाईं जेब से 50 हजार रुपये निकालकर भाग निकला।

हिंदी...