फूल तोड़ने गई महिला पर टूट कर गिरा बिजली का तार, मौत
देवरिया, मई 23 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पूजा के लिए फूल तोड़ने गई महिला पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। तार के चपेट में आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है नीचे लटक रहे एलटी तार को ठीक करने के लिए ग्रामीणों ने विभाग से शिकायत भी किया था। जिसे गंभीरता से नही लिया गया। गौरीबाजार के सांडा के परसिया मजरे की मैना देवी (48) पत्नी मोती यादव रोज की तरह शनिवार की भोर में घर से कुछ दूरी पर पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थी। फूल तोड़ कर वापस लौटते समय सड़क किनारे लटक रहा जर्जर तार टूट कर उनके उपर गिर गया। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से गर्भवती भैंस की मौत तार के चपेट में आकर महिला की तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर के करीब सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.