रांची, दिसम्बर 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। नए साल-2026 के स्वागत और मंगलमय भविष्य की कामना के लिए राजधानी के मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पहाड़ी मंदिर, जगन्नाथपुर मंदिर समेत सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए मंदिर समितियों ने सुरक्षा और सुविधा के विशेष प्रबंध किए हैं। पहाड़ी मंदिर: अरघा सिस्टम से होगा जलाभिषेक पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने एक जनवरी को लगभग 30 हजार भक्तों के आने की संभावना जताई है। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर के पट सुबह 4 बजे ही खोल दिए जाएंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अरघा सिस्टम से जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है। पूरे मंदिर परिसर को फूलों और गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से 47 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और बैरिके...