हमीरपुर, दिसम्बर 21 -- कुरारा, संवाददाता। कस्बा कुरारा में चल रहे मेला व रासलीला कार्यक्रम के समापन अवसर पर फूलों की होली व मथुरा बृंदावन की लठमार होली का मंचन किया गया। लोगो ने होली भगवान श्रीकृष्ण के साथ खेली। इसके साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कस्बा कुरारा में प्रतिवर्ष अगहन माह की अमावस्या के बाद पंचमी से यज्ञ का आयोजन व मेला, रासलीला का कार्यक्रम प्रतिदिन चलता है। इस वर्ष 25 नवंबर से कार्यक्रम शुरू हुआ था। एक सप्ताह तक भागवत गीता का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद प्रतिदिन रासलीला का कार्यक्रम होता रहा। इसके बाद 25 दिन तक मेला व रासलीला होती रही। रविवार को समापन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण व गोपियों के साथ मथुरा बृंदावन की प्रसिद्धि लठ्ठा मार होली तथा फूलों की होली खेली गई। इसका आनंद महिलाओं व पुरुषों ने लिया। इस अवसर पर कस्बा सहित ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.