वाराणसी, मार्च 18 -- शिवपुर (वाराणसी)। वाराणसी टेंट व्यावसायिक एसोसिएशन का मंगलवार को होली मिलन समारोह हुआ। शिवपुर स्थित कादम्बिनी लॉन में संपन्न रंगोत्सव में फूलों की होली हुई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान पटना से आए म्यूजिकल ग्रुप की धुनों पर लोग झूमे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य, महामंत्री मनोज कुमार अच्छू, राजेश श्रीवास्तव, विष्णु प्रसाद, सुरेश बंटी, महेंद्र जायसवाल, डॉ. मधुर जायसवाल, अशोक जायसवाल, डॉ. रतन लाल गुप्ता, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, विश्वरंजन भट्टाचार्य, हाजी अफजल, मनोज केसरी, संजीव लाल मौर्य, रोहित पाठक, दीपक केसरी, मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...