गंगापार, मार्च 5 -- होली पर्व को लेकर इन दिनों क्षेत्र में रौनक बढ़ गई है। रंग-गुलाल और पिचकारियां लेकर होली खेलने वाले गांव में घूमकर होली मिलन कर रहे हैं। इसी क्रम में शिवसेना की प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी गरीबों की होली को खास बनाने में जुटी हुई हैं। गुरुवार को जेवनियां गांव की मुसहर बस्ती पहुंचकर वहां के लोगों के साथ फूलों से होली खेली और मिष्ठान, गुझिया, साड़ी, बैग, रंग व पिचकारी वितरित किया। इस अवसर पर दीपक गौड़,अमित कुमार, साहब लाल, आशीष, अज्जू, रोहित शुक्ल, मनोज यादव, कैलाश नाथ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...