हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी, संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से अरुणोदय धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद भगवान चित्रगुप्त महाराज की स्तुति एवं आरती की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं की ओर से प्रस्तुत होली गायन और वादन रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही समाज के लोगों ने फूलों की होली खेलकर सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वीरेन्द्र निगम ने किया। जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...