हरिद्वार, फरवरी 28 -- हरिद्वार धर्मशाला प्रबंधक सेवा समिति के होली मिलन समारोह में भक्ति की बयार बही। राधा-कृष्ण की झांकियों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत-संगीत, फूलों की होली और उड़ते गुलाल ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। शनिवार को स्वतंत्र पुरी आश्रम में इस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अध्यक्ष महंत भीमसेन, महामंत्री मनोज बिष्ट और कोषाध्यक्ष सोनू शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। जूना अखाड़े के श्रीमहंत केदार पुरी ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक भी है। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। मेयर किरण जैसल ने होली को सामाजिक समरसता का पर्व बताया। उपाध्य...