एटा, मार्च 9 -- रविवार को शहर के ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन मैरिज होम में गंगा ज्योति सेवा संस्थान द्वारा सर्व समाज की महिलाओं का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें शहर भर की प्रबुद्ध महिलाओं ने हिस्सा लिया। फूलों की होली और फाग गीतों के बीच महिलाओं ने न केवल उत्सव मनाया, बल्कि समाज को सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर और गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने लोकगीत गाए और जमकर नृत्य किया। जिससे पूरा वातावरण सौहार्द और उल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की अध्यक्ष प्रेमलता वर्मा डेविड ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सभी वर्गों का एकजुट होना अनिवार्य है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि आपसी प्रेम और भाईचार...