शामली, मार्च 5 -- श्री राम-लखन सेवा समिति, शामली के तत्वावधान में बुधवार शाम टंकी रोड स्थित शिव शक्ति वाटिका में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्मज्ञान प्रतियोगिता, सरप्राइज गिफ्ट, "तोल बोल के मोल" सहित विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं के माध्यम से होली का उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विकास एंड पार्टी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजनों के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर फूलों की होली खेली और होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविंद दृष्टा महाराज, चेयरमैन अरविंद संगल ने नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर गिरधारी लाल नारंग, मनोज गोयल, संजय ऐरन, रविंद्र पुंडीर, शिव कुमार मित्तल, डॉ. विशाल तायल, राजकुमार तायल आदि म...