पटना, मार्च 1 -- बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने जमकर की मस्ती बच्चे, बुजुर्गो और महिलाओं ने समारोह का लुफ्त उठाया पटना, वरीय संवाददाता। पारंपरिक और लोकप्रिय होली गीतों के बीच बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज परिसर में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य आकर्षण पर्यावरण अनुकूल फूलों की होली रही, जिसमें सदस्यों ने एक-दूसरे पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर शुभकामनाएं दीं। सभी एक दूसरे से गले मिल होली खेल रहे थे। इसमें सभी उद्योग जगत के परिवारों के लोग शामिल हुए। चैम्बर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि रासायनिक रंगों से होने वाले स्वास्थ्य और पर्यावरण के नुकसान को देखते हुए चैंबर की ओर से हर वर्ष फूलों की होली का आयोजन होता है। समारोह में पारंपरिक होली व्यंजनों की व्यवस्था के साथ मनोज मैक्स ग्रुप के कलाकारों ने गीत और...