फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- कायमगंज, संवाददाता। होली के पर्व की आहट के साथ ही नगर के मंदिरों में फाग उत्सव की धूम शुरू हो गई है। शुक्रवार की रात पृथ्वी दरवाजा रोड स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में भव्य पुष्प एवं गुलाल होली का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों और ब्रज के पारंपरिक भजनों के बीच श्रद्धालु श्रद्धा के रंगों में सराबोर नजर आए। देर रात तक चले इस महोत्सव में भक्तों ने सबसे पहले भगवान बांके बिहारी के विग्रह पर अबीर और गुलाल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद समूचा मंदिर परिसर फूलों की होली के रंग में डूब गया। जैसे ही मंदिर में भक्तों पर फूलों की वर्षा शुरू हुई, पूरा वातावरण जय कन्हैया लाल की और 'होली खेले रघुवीरा के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और सौहा...