चंदौली, अक्टूबर 6 -- चहनिया। हिन्दुस्तान संवाद। रामगढ़ ग्राम में रामलीला समिति की ओर से आयोजित चौदह दिवसीय रामलीला मंचन का समापन शनिवार की रात हुआ। इस दौरान लंका पर विजय प्राप्ति के बाद प्रभु श्रीराम वनवास से अयोध्या नगरी लौटे। अयोध्या नगरी में खुशियों की लहर दौड़ गई। इसका भावपूर्ण मंचन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। लोगों ने फूलों की वर्षा और आतिशबाजी करने के साथ प्रभु श्रीराम के स्वागत का जश्न मनाया। दर्शकों ने मिठाइयां बांटी और पूरे परिसर को फूल मालाओं और सजावटी रंगों से सजाया गया। इस अवसर पर वशिष्ठ और अन्य मुनियों ने भगवान श्रीराम को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा श्रीराम ने माता कौशल्या, कैकेई और सुमित्रा से भी आशीर्वाद लिया। पूरी अयोध्या नगरी के नागरिकों और स्थानीय लोगों के अनुरोध पर क्षेत्र के पूज्य, विद्वान ब्राह्मण राजेन्द्र मिश्रा, सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.