सिमडेगा, मार्च 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में शुक्रवार को युवाओं ने नव निर्वाचित नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू का जोरदार तरीके से स्वागत किया। मुझे कुछ करना है संस्था के संस्थापक रवि साहनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सेना बहाली की तैयारी कर रहे सैंकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं ने दीपक रिंकू पर फूलों की बारिश करते हुए पुष्पगुच्छ और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। मौके पर युवाओं ने अपनी समस्याओं को भी सामने रखा। उन्होंने बताया कि होमगार्ड बहाली में हो रही लगातार देरी से वे काफी परेशान हैं। साथ ही अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में उड़ती धूल के कारण रोजाना अभ्यास करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। मौके पर उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ...