मधुबनी, जून 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता। ग्रीष्मावकाश के 21 दिनों के बाद सोमवार को जिले के सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य शुरू होते ही बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शुरू हुए "स्वागत सप्ताह" के तहत छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर, आरती उतारकर तथा केक, बिस्कुट एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की खुशियों और उत्साह से गुलजार दिखा। यह भी पढ़ें- गर्मी छुट्टी के बाद खुले स्कूल, बच्चों का तिलक लगा व फूलों के साथ स्वागतस्वागत समारोह में शिक्षकों की भूमिका मवि सप्ता शहरी में एचएम हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका मीनू कुमारी ने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं रिंकू कुमारी एवं मुन्नी ने आरती उतारकर बच्चों का अभिनंदन किया तथा ट्रॉफी एवं बिस्कुट ...