लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- इस्कॉन मंदिर फूलों की होली ब्रह्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। फूलों की फुहार के बीच जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। हर हृदय राधा-कृष्ण प्रेम में सराबोर नजर आया। शाम को जैसे ही उत्सव की शुरुआत हुई वातावरण हरे कृष्ण महामंत्र के उद्घोषों से गूंजने लगा। उत्सव में 501 किलोग्राम पुष्पों की वर्षा की गई। इस आयोजन में संत भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज शामिल होने पहुंचे। उनके सानिध्य व प्रवचन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। साथ ही प्रेम हरिनाम प्रभु अध्यक्ष इस्कॉन कानपुर ने भक्तों के उत्साह को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। कानपुर से आई कीर्तन मण्डली ने मृदंग और झांझ की थाप पर संकीर्तन शुरू किया। फूलों की वर्षा के बीच भक्तों ने जमकर नृत्य किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्य...