मैनपुरी, फरवरी 3 -- मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने मंगलवार को उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत संरक्षित खेती कार्यक्रम से जुड़े स्थल का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। 50 प्रतिशत अनुदान से जुड़ी इस योजना के तहत बनाए गए पॉली हाउस में दमिश्क गुलाब की खेती की गई है। उन्होंने इससे जुड़े कृषक रामेंद्र चौहान, मिथलेश चौहान से संवाद किया और इस खेती के संबंध में आवश्यक जानकारी हासिल कर दिशा निर्देश दिए। सीडीओ नेहा बंधु डीएचओ श्याम सिंह, उद्यान विभाग के श्यामलाल, रामबाबू, माधव के साथ गुलाब की खेती से जुड़े कुरावली के ग्राम तरौली स्थित पॉली हाउस परिसर में पहुंची। यहां उन्होंने कहा कि मैनपुरी में गुलाब की खेती के लिए भौगोलिक स्थिति बेहद अनुकूल है। उन्होंने डीएचओ को निर्देश दिए कि वह अन्य किसानों को भी परंपरागत खेती के साथ-साथ फूलो...