एटा, मई 17 -- एटा, पारंपरिक खेती से हटकर बागवानी और फूलों की खेती के जरिए किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से उद्यान विभाग ने विशेष अनुदान योजना शुरू की है। इस बार विभाग को गेंदा, गुलाब और ग्लेडियोलस जैसे व्यावसायिक फूलों के साथ विदेशी फल ड्रैगन फ्रूट की खेती कराने का लक्ष्य मिला है। आधुनिक और वैज्ञानिक तौर-तरीकों से खेती करने वाले किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में सरकारी मदद दी जाएगी। शादियों, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में फूलों की बढ़ती मांग को देखते हुए शासन से उद्यान विभाग को गेंदा, गुलाब और ग्लेडियोलस की खेती का लक्ष्य मिला है। जिसमें कुल तीन-तीन हेक्टेयर में गेंदा और गुलाब की खेती कराने का लक्ष्य है। इसकी खेती करने वाले किसानों को Rs.20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का विशेष अनुदान मिलेगा। वहीं सजावट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल ह...