सहारनपुर, फरवरी 18 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित नगर खेल कुंभ के अंतर्गत अखाड़ा फूलवारी आश्रम में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर के अनेक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने दमखम और कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान दर्शकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को सम्मानित कर तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश सह मंत्री सूरज राणा ने संबोधित किया। संचालन आर्याव्रत्त ने किया। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें पहलवानों ने अपनी तकनीक और शक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महानगर मंत्री रजत गोयल, महानगर उपाध्यक्ष अनुरंजन गुप्ता, सह मंत्री कार्तिक धीमान एवं अर्पित सैनी, अमोघ कौशिक, आरव मल्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.