साहिबगंज, मार्च 30 -- बरहेट । प्रखंड क्षेत्र के फूलभंगा पंचायत में बरहेट थाना पुलिस की ओर से जन शिकायत कार्यक्रम के तहत कैंप लगाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी पवन कुमार ने की । कार्यक्रम में प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान शामिल हुए । शिविर में थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस व जनता का संवाद बेहतर ढंग से हो सके। उन्होंने आगे बताया कि जन शिकायत शिविर में घरेलू विवाद, जमीन विवाद ,बाल विवाह ,बाल मजदूरी, मानव तस्करी, मारपीट, दहेज प्रथा ,डायन प्रथा जैसे कोई समस्या हो तो आवेदन दें। मौके पर डायल हेल्पलाइन नंबर 112 व 100 के बारे में भी जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी प्रकार की समस्या हो तो जन शिकायत शिविर में आकर शिकायत दर्ज करावें। 24 घंटे क...