गंगापार, मई 29 -- जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण का कार्य फूलपुर तहसील में तीव्र गति पर है। शत प्रतिशत प्रगणकों ने ऑनलाइन कार्य प्रारंभ कर दिया है। 22 मई से क्षेत्र में जनगणना कार्य का फूलपुर तहसील के सभी गांवों में प्रारंभ हुआ है। कुल 1325 प्रगणक मकान सूचीकरण के कार्य में संलग्न हैं। जो कि घर घर जाकर 32 सूचनाएं एकत्रित कर रहें हैं। इनके द्वारा भवनों पर भवन नंबर भी दिए जा रहे हैं। एसडीएम फूलपुर अविनाश यादव ने बताया कि जनगणना कार्य में लगे समस्त प्रगणकों ने ऑनलाइन कार्य प्रारंभ कर दिया हैं और 70 प्रगणकों ने कार्य पूर्ण कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...