मऊ, अप्रैल 5 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड फतहपुर मंडाव के फूलपुर ग्राम पंचायत में एमएलसी विच्छेलाल राजभर ने शनिवार को उत्सव भवन का शिलान्यास किया है। इस उत्सव भवन का निर्माण लगभग 1.42 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस उत्सव भवन में एक हॉल, स्टेज, मंडप, तीन कमरे (जिसमें एक दिव्यांगजन हितैषी कमरा), पुरुष, महिला और दिव्यांग शौचालय, रसोई घर आदि शामिल होंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस दौरान एमएलसी बिच्चछेलाल राजभर ने कहा कि इस परियोजना के तहत, ग्राम पंचायतों में उत्सव भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए सस्ता और सुविधाजनक स्थान मिल सकेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अविनाश कुमार मंटू, मार्कण्डेय राजभर, सुरेश राजभर, सतीश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.