गंगापार, दिसम्बर 9 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस के गंगापार इकाई की ओर से सीएचसी फूलपुर में मरीजों और तीमारदारों को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन पर फल वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि सोनिया जी त्याग, समर्पण, शालीनता की मिसाल हैं वे सदैव शोषित, वंचित लोगों के हक और अधिकार के लिये संघर्षरत रहती है। कार्यक्रम की अयोजिका निशा सिंह ने कहा कि वे बीस वर्षों तक पार्टी अध्यक्ष रही और निर्भीकतापूर्वक कार्य की। विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने कहा कि वे ईमानदारी और संघर्ष की प्रतिमूर्ति हैं। संचालन मुन्ना उपाध्याय ने किया। मौके पर डा.जगत नारायण सिंह, सायरा आयशा, सुशील पांडेय, अनुपम द्विवेदी, डा.अमर सिंह, वेद प्रकाश बिंद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.