गंगापार, मई 19 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जनगणना 2026 में लगें कार्मिकों को फूलपुर ब्लॉक मुख्यालय पर जनगणना किट व नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।एसडीएम फूलपुर अविनाश सिंह यादव ने कहा कि जनगणना कार्मिकों को इस गंभीरतम कार्य को सकुशल संपन्न कराना है। जनगणना का यह महती कार्य हम सबकी जिम्मेदारी है। फूलपुर, बहादुरपुर, सहसो और बहरिया के कार्मिकों को किट, नियुक्ति पत्र और नक्शा दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार रवि प्रकाश सिंह, बीईओ प्रदीप कुमार सिंह, बीईओ शिव औतार, बीईओ राकेश यादव, बीडीओ एचपी वर्मा आदि मौजूद रहे। कुल 1265 प्रगणक व 214 पर्यवेक्षकों में अस्सी फीसदी को वितरण कर दिया गया। यह भी पढ़ें- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच जनगणना किट का वितरण यह भी पढ़ें- जनगणना के फील्ड ट्रेनर्स को दी गई किट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...