वाराणसी, जून 24 -- पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में मंगलवार को सुबह नाद (पशुओं की चरनी) हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। ओमप्रकाश वर्मा ने आरोप लगाया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे कैलाश राजभर समेत पांच लोगों ने उनके भाई राजेश वर्मा पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं सुभावती और ओमप्रकाश को भी मारपीट कर चोट पहुंचाई गई। घायल राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी पिंडरा से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के कैलाश राजभर का आरोप है कि नाद को लेकर हुए विवाद के दौरान विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंची उनकी ...