वाराणसी, दिसम्बर 27 -- पिंडरा, संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के थरी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर 70 हजार नगद समेत 20 लाख रुपये से अधिक के सोने चांदी के आभूषण पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मकान स्वामी शैलेश कुमार दुबे ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में गाजियाबाद में रहते हैं। बड़े भाई संतोष दुबे गांव पर रहते हैं। घर में इन दिनों निर्माण चल रहा है। बड़े भाई भी शादी के सिलसिले में परिवार के साथ बाहर गए थे। 30 दिसम्बर को शैलेश के पिता की बरसी है। इसमें शामिल होने के लिए वह गाजियाबाद से गांव पहुंचे। घर में गए तो देखा आलमारी का ताला टूटा था, आभूषण गायब थे। बताया कि आलमारी में सोने का हार, चूड़ी, झुमका, झाली, चेन, अंगूठी, मांगटीका, नथिया, बिंदी तथा चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपये नगद रखे थे। गह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.