मथुरा, मई 24 -- थाना मांट क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद फूलन देवी और निषाद समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक पोस्ट ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस पर कार्रवाई न करने और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए निषाद समाज के लोगों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। वहां जमकर नाराजगी जताई गई। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे समाज के लोगों का आरोप है कि गांव के एक जाति के युवक ने सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद फूलन देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट की थी। इस मामले को लेकर निषाद समाज ने थाना मांट में लिखित तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने शिकायत लेने के बावजूद न मुकदमा दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- भाजपा बृज प्रांत की पदाधिकारी पर की गई गलत टिप्पणी निषाद समाज के लोगों का कहना है कि जब उन्होंने पुलिस से ...